नाइजीरिया के सेंट अगाथा रियासत ने एमए अली को एशियाई देशों के लिए अपना प्रवक्ता बनाया

कोलकाता: वर्ल्ड मीट 2023 की जबरदस्त कामयाबी के बाद अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन और वर्ल्ड मीट के निदेशक एमए अली की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। दुनिया भर के देशों में उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। अब अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक राज्य ने तो उन्हें अपना प्रवक्ता बनाने की घोषणा कर दी है।

दक्षिण पश्चिमी नाइजीरिया के सेंट अगाथा की रियासत ने एमए अली को एशियाई देशों के लिए अपना प्रकार नियुक्त किया है। इस सिलसिले में सेंट अगाथा राज्य की सरकार ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया गया है कि सेंट अगाथा रियासत के राजकुमार महामहिम निकोलस एडेकुनल टालुटो ने इडाडो इजेसा साम्राज्य के शासक महामहिम ओबा ओनिफी और महामहिम बिशप बेनिटो अदन मेंडेज़ के समर्थन से एमए अली को अपना प्रवक्ता नियुक्त करने का फैसला किया है। रियासत द्वारा जारी पत्र के अनुसार एमए अली को एशियाई देशों के लिए सेंट अगाथा ओडो-ओको इडाडो इजेसा की रियासत का प्रवक्ता बनाया गया है। पत्र में ये भी कहा गया है कि भारत के नागरिक समाज के एक उच्च प्रतिनिधि को यह प्रतिष्ठित भूमिका सौंपकर हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

इस सम्मान पर एमए अली ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पा कर वो बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। सबसे खुशी की बात ये है कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने पुरी दुनिया में एक भारतीय को ये सम्मान दिया है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एमए अली को विदेशी धरती पर सम्मानित किया गया है। इससे पहले अमेरिकी सरकार उन्हें हीरो ऑफ जेंडर इक्वालिटी पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। इसके साथ ही उन्हें दुनिया में मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ल्ड मीट का निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Shares