डर के साए में जी रही हैं शमशाद नवाजिश खान, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कोलकता: न्यू मार्केट में निज़ाम रेस्टुरेंट के पास खान बिरयानी फिर से खुल तो गया है, लेकिन खान बिरयानी को चला रहीं शमशाद नवाजिश खान डर के साए में जी रही हैं। उन्होंने मदद के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।

खान बिरयानी के मालिकाना को लेकर विवाद चल रहा है। शमशाद नवाजिश खान ने ये दुकान लीज पर लिया है। उनका इल्ज़ाम है कि लीज की मियाद खत्म होने से पहले ही दुकान खाली करने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है। कई बार हंगामा भी हो चुका है। उनकी दुकान में ताला लगा दिया गया था। उन्हें धमकी दी जा रही है। उन पर हमला भी हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट वो पुलिस में दर्ज करा चुकी हैं।

शमशाद नवाजिश खान ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना दुकान खोल तो लिया है, लेकिन लोकल पुलिस से उन्हें सही मदद नहीं मिल रही है। आज भी कुछ लोग उन्हें धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें मुंबई का निवासी बताया जा रहा है। जबकि वो बंगाल की बेटी हैं। यही उनका घर है।

शमशाद नवाजिश खान ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिख कर उनसे मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, वो उनका दर्द समझ सकती हैं।

Leave a Reply

Shares