बकरीद के मौके पर सफाई का खास ख्याल रखने के लिए मेयर फिरहाद हकीम और कोलकाता नगर निगम का धन्यवाद: एमए अली

कोलकाता: बकरीद का त्योहार देश भर में मनाया जा रहा है। बकरीद में मुसलमान अपनी आस्था के अनुसार जानवरों की कुर्बानी देते हैं। बकरीद के दौरान कोलकाता नगर निगम ने खासतौर पर शहर के मुस्लिम इलाकों की सफाई का विशेष खयाल रखा है। जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच और चैंपियन एमए अली ने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और कोलकाता नगर निगम को धन्यवाद दिया है।

एमए अली ने कहा कि बरसात का मौसम है। इस मौसम में बकरीद होने के चलते मुस्लिम इलाकों में गंदगी होने की आशंका थी, लेकिन कोलकाता नगर निगम ने तमाम आशंकाओं को ग़लत साबित कर दिया। कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी दिन रात सफाई के काम में लगे हुए हैं। जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।

एमए अली ने कहा कि बकरीद के अवसर पर कोलकाता नगर निगम के विशेष सफाई अभियान से ये संदेश भी मिला है कि टीएमसी नेतृत्व वाला कोलकाता नगर निगम बोर्ड हर वक़्त शहर के लोगों की सेवा के लिए हाज़िर है। इसके लिए हमसब कोलकाता नगर निगम और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के आभारी हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

Leave a Reply

Shares