हैं तैयार हम, वर्ल्ड मीट 2022 के लिए 18 सितंबर को बैंगकॉक रवाना होगी भारतीय कराटे टीम

कोलकाता: शतरंज की बिसात बिछ चुकी है। लड़ाके जंग की आखिरी तैयारी में लगे हुए हैं। हर किसी की आंखों में बस एक ही सपना है कि वो अपने देश का नाम रौशन करे। आप शायद सोच रहे होंगे कि हम किसी देश के बीच होने वाले जंग के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। हम बात कर रहे हैं इस साल थाईलैंड में होने वाले मार्शल आर्ट्स के दुनिया के सबसे बड़े मुक़ाबले वर्ल्ड मीट 2022 की।

वर्ल्ड मीट 2022 बैंकाक के रॉयल रत्तनकोशिन में 20 सितंबर को आयोजित होगा। दुनिया में मार्शल आर्ट्स के इस सबसे बड़े मुक़ाबले का आयोजन दि वर्ल्ड मिक्स्ड मार्शल आर्ट कॉउन्सिल (यूके) करता है। इस महामुकाबले में दुनिया के विभिन्न देशों के मार्शल आर्ट्स के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेते हैं।

भारत से इस बार 32 खिलाड़ी वर्ल्ड मीट 2022 में भाग लेंगे। भारतीय टीम के कोच और मैनेजर पूर्व वर्ल्ड कराटे चैंपियन एमए अली हैं।

भारतीय टीम में से सात खिलाड़ी पश्चिम बंगाल से हैं। जिनके नाम आयेशा नूर, जयदीप रॉय, मोनीमाला हल्दार, मोहम्मद फारूक, उम्मे रूमान, मोहम्मद अली वारिस और इरम सिराज हैं।

वर्ल्ड मीट 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम अपने कोच एमए अली के नेतृत्व में 18 सितंबर को बैंगकॉक के लिए रवाना होगी।

वर्ल्ड मीट 2022 के मुख्य अतिथि दि वर्ल्ड मिक्स्ड मार्शल आर्ट कॉउन्सिल के अध्यक्ष निसार इस्माइलर होंगे। जबकि अमेरिका के टोनी टेलर और ब्रिटेन के जॉन न्यूज़होन भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Shares