सेंट ऑगस्टाइंस डे स्कूल का मोहम्मद अली वारिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
कोलकाता: बैंगकॉक में 20 सितंबर को होने वाले कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप “वर्ल्ड मीट” के लिए भारतीय टीम की तैयारी जोरों पर है। कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की 26 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी। जिसमें सबसे कम उम्र का कराटे खिलाड़ी मोहम्मद अली वारिस है।

मोहम्मद अली वारिस कोलकाता के सेंट ऑगस्टाइंस डे स्कूल के कक्षा पांच का छात्र है। 11 वर्षीय मोहम्मद अली वारिस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में देश के लिए मेडल जीता था। इस साल भी भारतीय टीम में उसका चयन हुआ है। यूं तो मोहम्मद अली वारिस भारतीय टीम का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी है। लेकिन उसकी प्रतिभा को देखते हुए वर्ल्ड मीट की आयोजक कमेटी ने उसे इस साल अंतरराष्ट्रीय अवार्ड देने का भी ऐलान किया है। ये अवार्ड उसे इंडोनेशिया के राजा के हाथों से दिया जाएगा।

भारतीय कराटे टीम के कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय चैंपियन एमए अली ने कहा कि मोहम्मद अली वारिस बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। उसका भविष्य बेहद उज्ज्वल है। आने वाले दिनों में वो भारत के लिए काफी कामयाबी हासिल करेगा। एमए अली ने कहा कि मोहम्मद अली वारिस के उज्जवल भविष्य के लिए उसे प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। इसलिए चाहिए कि सेंट ऑगस्टाइंस डे स्कूल न सिर्फ उसकी फीस माफ कर दे, बल्कि उसे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रायोजित भी करे। इससे सेंट ऑगस्टाइंस डे स्कूल का नाम भी रौशन होगा और स्कूल के दूसरे छात्र भी कुछ करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
More Stories
Ali Waris, Nazia, Sofia and Kainat Honoured with 2nd Dan Black Belts
Kolkata: Md. Ali Waris, Nazia Ahmed, Sofia Khatoon and Kainat Khatoon have been honoured with 2nd Dan Black Belts in...
वाराणसी का कराटे चैंपियन राजीव प्रसाद थाईलैंड के बैंकॉक में 8वें विश्व ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित; अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित होंगे
वाराणसी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी राजीव प्रसाद को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 8वें...
Young Karate Talent Debayan Sarkar from St. Montfort’s School, Set to Shine at Global Stage in Bangkok
Kolkata: A rising young star from St. Montfort’s Senior Secondary School is all set to make his mark on the...
Kolkata Celebrates Birthday of Imam Hussain Peacefully
Kolkata: The birthday of Hazrat Imam Hussain, the grandson of prophet Hazrat Mohammad,was celebrated with great devotion and enthusiasm today....
Calcutta Public English School Celebrates 10th Annual Sports Day with Grandeur
Kolkata: The 10th Annual Sports Day and Cultural Programme of Calcutta Public English School was celebrated with great enthusiasm and...
A.K. Fazlul Haque Girls’ Higher Secondary School Holds Annual Athletic Sports Meet 2025
Kolkata: The Annual Athletic Sports Meet 2025 of A.K. Fazlul Haque Girls' Higher Secondary School was successfully held today at...
