जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार
हरीद्वार: इस्लाम त्याग कर हिंदू बनने के बावजूद वसीम रिजवी को राहत नहीं मिली है. हरिद्वार में धर्म संसद के नाम पर मुसलमानों का जनसंहार करने की योजना बनाने वाले जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि उत्तराखंड पुलिस ने यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के हरकत में आने के बाद की है. उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज थे, पर उत्तराखंड पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल द्वारा याचिका दायर किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने नफरत के सौदागर जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया है.
पिछले साल 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन आश्रम में धर्म संसद लगाई गई थी. जिसमें देश भर से हिंदुत्तवादी नेता शामिल हुए थे. इस कथित धर्म संसद के द्वारा देश में मुसलमानों का नरसंहार करने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान किया गया था.
इस धर्म संसद में सबसे ज्यादा जहर यति नरसिंहानंद, साध्वी अन्नापूर्णा, स्वामी अपूर्वानंद इत्यादि ने उगला था, लेकिन बलि का बकरा सिर्फ जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को बनाया गया. उत्तराखंड पुलिस ने सिर्फ उसी के खिलाफ केस दर्ज किया था और अब सिर्फ उसे ही गिरफ्तार किया है.
More Stories
Rocket Ball Makes International Debut at World Meet 2026 in Thailand
Bangkok, Thailand: A new chapter in the journey of Rocket Ball is set to begin as the innovative Indian sport...
वाराणसी का कराटे चैंपियन राजीव प्रसाद थाईलैंड के बैंकॉक में 8वें विश्व ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित; अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित होंगे
वाराणसी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी राजीव प्रसाद को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 8वें...
Varanasi’s Karate Champion Rajeev Prasad Selected for 8th World Open Karate Championship in Bangkok; to Receive International Sports Award
Varanasi (Uttar Pradesh): Rajeev Prasad, the talented karate athlete from Varanasi, Uttar Pradesh, has been selected to represent India at...
Kolkata’s Champion Martial Artist Erum Seraj Opens Her Own Makeup Academy
Kolkata: Renowned martial artist Erum Seraj, a five-time Gold Medalist at the World Meet held in Thailand and Indonesia, has...
Anglo Arabic Public School Students Passed Yellow Belt
Murshid Ali : The Students of Anglo Arabic Public School Mullickpur Kolkata.Passed their Yellow Belt Exam Grading test held at...
HRH Prince Dr. M.A. Ali Congratulates Students of Kolkata Public English School on Yellow Belt Success
Kolkata: Asgar Ali Khan, Director and Founder of Kolkata Public English School, along with HRH Prince Dr. M.A. Ali, Director...
